Home Maharashtra हाथी के हमले में महिला की मौत, दो घायल; नागपुर में हिस्ट्रीशीटर...

हाथी के हमले में महिला की मौत, दो घायल; नागपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या

5
0

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक जंगली हाथी के हमले में 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। वन अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात भामरागढ़ वन क्षेत्र के हिदुर गांव में हुई। उन्होंने बताया कि सभी लोग एक मंदिर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गांव लौट रहे थे। तभी एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि हमले में राजे हलामी की मौत हो गई और दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं और उनका चंद्रपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
महाराष्ट्र के नागपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या
महाराष्ट्र के नागपुर के हावड़ापेठ इलाके में तीन लोगों ने कथित तौर पर एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि अमोल मेहर नाम के कथित हिस्ट्रीशटर पर रजत शर्मा, नितेश संजय मस्के और सुनयन अमृत खर्चे ने गुरुवार रात तलवार और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया। बताया गया है कि यह हमला पिछली दुश्मनी को लेकर किया गया। पुलिस का कहना है कि अमोल के पिता और स्थानीय लोग उसे पास के अस्पताल ले गए लेकिन, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।