Home Maharashtra मुंबई : कूड़े के ढेर में पड़ी मिली एक दिन की मासूम...

मुंबई : कूड़े के ढेर में पड़ी मिली एक दिन की मासूम बच्ची

80
0

मुंबई : पिंपरी चिंचवड शहर के कालेवाड़ी इलाके में तापकीर मला चौक पर एक दिन पहले जन्मी बच्ची को कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया था। बुधवार को बच्ची को बिलखता देख एक सामाजिक संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने उसे एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। डॉक्टर्स के मुताबिक, बच्ची फिलहाल स्वस्थ्य है।
कालेवाडी के सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत नढे, इरफान शेख और रोहित कदम बुधवार सुबह 6.30 बजे मॉर्निंग वाक पर निकले थे। तापकीर चौक पर कचरे के ढेर से उन्हें एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो एक बच्ची बिना कपड़ों के बिलख रही थी।
प्रशांत ने बताया,’ जीजा माई हॉस्पिटल के डॉक्टर ने कहा कि बच्ची एक दिन पहले जन्मी है। हालांकि, स्वस्थ्य होने के कारण उसमें किसी तरह का कोई काम्प्लीकेशन नहीं है। फिर भी एहतियातन उसे एन आईसीयू में एडमिट किया गया है। बच्ची के मिलने की जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन को दे दी गई है। देर शाम तक इसके किसी भी रिश्तेदार के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है।’