मुंबई: मौसम विज्ञान विभाग ने देश भर के कई इलाकों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़ और मुंबई के कई हिस्सों में 27 से 29 अप्रैल तक लू की आशंका जताई है। वहीं, आईएमडी ने कहा कि शनिवार को दिल्ली का अधितम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा, विभाग ने बताया कि लू कम से कम 30 अप्रैल तक दक्षिणी पश्चिम बंगाल में सामान्य जीवन को प्रभावित करेगा। आईएमडी ने लोगों को सलाह दी है कि लंबे समय तक धूप से रहने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, सूती कपड़े पहने और धूप में निकलते वक्त सिर जरूर ढंके।
दिल्ली का तापमान 40 डिग्री रहने का आशंका
आईएमडी ने बताया कि राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग की मानें तो शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की आशंका है। हालांकि, विभाग का अनुमान है कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हवाएं चलेंगी।
महाराष्ट्र में लू से बचने की सलाह
आईएमडी ने महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़ और मुंबई के कई हिस्सों में 27 से 29 अप्रैल तक लू की आशंका जताई है। ठाणे, रायगढ़ और मुंबई के कई हिस्सों में एक गैर-चक्रवाती परिसंचरण बना है, जिस वजह से तापमान में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि 27 और 28 अप्रैल को तापमान काफी अधिक रह सकता है। मुंबई सहित आस पास के इलाकों में जारी यह लू का दूसरा अलर्ट है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


