मुंबई, अगर आपने कभी लोन के लिए ऑनलाइन अर्जी दी है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि सायबर जालसाज प्रोफाइल चोरी कर रहे हैं। यदि कोई ऑनलाइन अप्लाई कर रहा है तो उन पर आफत आ रही है। दरअसल मुंबई पुलिस ने ऑनलाइन अर्ज करने वाली एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। महिला ने तत्काल कर्ज के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था। हालांकि उसने कर्ज लेने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद ठग उसे कर्ज लेने के लिए बदनाम करने लगे। बता दें कि गत दिनों सायबर जालसाजों से परेशान होकर एक व्यक्ति ने मालाड इलाके में आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक २६ वर्षीय शिकायतकर्ता अपने पति के साथ गोरेगांव के राम मंदिर इलाके में रहती है। महिला को निजी काम के लिए तत्काल पैसे की जरूरत थी। इसके लिए उसने पिछले महीने तत्काल कर्ज के लिए मोबाइल पर एक विज्ञापन देखा। उसने वहां बताए गए लिंक पर क्लिक किया। महिला ने पुलिस को बताया कि कर्ज आवेदन में मांगी गई जानकारी निजी थी, इसलिए उससे कर्ज नहीं लिया और उस लिंक को छोड़ने का विकल्प चुना। इसके बाद से सायबर जालसाज महिला को अश्लील संदेश भेजने लगे। महिला के मुताबिक संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद उसके मोबाइल से निजी जानकारी आरोपी तक पहुंच गई। उसी के आधार पर आरोपी महिला को कर्ज लेने के लिए मजबूर करने लगे। हालांकि महिला ने कर्ज लेने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी उसके और परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी कर बदनाम करने की धमकी देने लगे।
बता दें कि गत सप्ताह आरोपियों ने महिला की मॉफ्र्ड अश्लील तस्वीरें परिवार और दोस्तों को भेज दी। इसका खुलासा तब हुआ, जब उसके परिवार और दोस्तों ने फोन करके इसकी जानकारी दी। इसके बाद महिला ने घटना की जानकारी पति को दी। उसके बाद गोरेगांव पुलिस स्टेशन में सायबर जालसाजों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। गोरेगांव पुलिस सायबर एक्सपर्ट की मदद से आरोपियों की जांच में जुट गई है।





Users Today : 53
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 396
Users Last 30 days : 885
Users This Month : 343
Users This Year : 9293
Total Users : 70500
Views Today : 65
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 541
Views Last 30 days : 1145
Views This Month : 468
Views This Year : 10505
Total views : 106528
Who's Online : 0


