मुंबई. महाराष्ट्र की राजनीति रविवार का दिन धमाकेदार रहने वाला है. आज विधानसभा स्पीकर के लिए चुनाव होने वाला है और माना जा रहा है कि ये काफी हंगामेदार हो सकता है. वजह व्हिप को लेकर कंफ्यूजन है. कंफ्यूजन ये कि शिवसेना में किसका व्हिप मान्य होगा, शिंदे गुट का या उद्धव गुट का. इसपर आपको आगे विस्तार से बताएंगे लेकिन उससे पहले ये जानिए कि विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी ने पहली बार विधायक बने राहुल नार्वेकर को उम्मीदवार बनाया है तो महा विकास अघाड़ी ने शिवसेना विधायक राजन साल्वी को मैदान में उतारा है. शिवसेना विधायक राजन साल्वी ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार के रूप में शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया.
बता दें कि स्पीकर के लिए आज चुनाव होना है. इसके लिए शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु ने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है और सभी सदस्यों को सदन में मौजूद रहने और शिवसेना उम्मीदवार राजन साल्वे को वोट देने का निर्देश दिया है. तो दूसरी ओर शिंदे गुट का दावा है कि सदन में उनका व्हिप ही मान्य होगा.
स्पीकर के चुनाव से पहले मुंबई पहुंचे शिवसेना के बागी विधायकों, बीजेपी विधायकों और नेताओं और निर्दलीय विधायकों की बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए. आंकड़ों को देखें तो फिलहाल बीजेपी के स्पीकर पद जीतने की ज्यादा संभावना है. बीजेपी गुट के पास 172 विधायकों का आंकड़ा है तो महाविकास अघाड़ी के पास ये आंकड़ा 113 विधायकों का होता है.
विधानसभा अध्यक्ष के पद पर जीत का दावा कोई भी कर रहा हो लेकिन फिलहाल जिस तरह की संख्या है वह संख्या देखते हुए आंकड़ों का खेल काफी बड़ा दिखाई दे रहा है. ऐसे में एकनाथ शिंदे गुट और बीजेपी को आंकड़ों के मुताबिक जीत हासिल होने की संभावना बताई जा रही है.





Users Today : 49
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 435
Users Last 30 days : 912
Users This Month : 396
Users This Year : 9346
Total Users : 70553
Views Today : 58
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 597
Views Last 30 days : 1183
Views This Month : 542
Views This Year : 10579
Total views : 106602
Who's Online : 0


