मुंबई : बेस्ट बस सेवा के कर्मचारियों की छंटनी नहीं कि जाएगी। यह बयान दिया है मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने। परिवहन विभाग की हालत काफी खस्ताहाल है। इसकी स्थिति को सुधारने के लिए बेस्ट बस के बेड़े में 40 अन्य बसों को भी जोड़ा जाएगा।
मेंटेनेंस की जिम्मेदारी ठेकेदारों की
बेस्ट बसों के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी ठेकेदारों की होगी। वह इस बात का ख्याल रखेंगे की सारी बसें दुरुस्त रहें और उन पर काम करने वाले ड्राइवर और कंडक्टर भी कुशल हों। हम बेस्ट के किसी भी कर्मचारी की छटनी नहीं करेंगे। मुंबईकरों की सेवा के लिए हमारा परिवहन विभाग उतना सक्षम नहीं है इसे और भी सक्षम बनाना है। मुंबई को बेस्ट बनाने के लिए जो भी संभव होगा सब किया जाएगा। इसलिए अच्छे ड्राइवर और कंडक्टर ठेकेदार उपलब्ध करवाएं यह उनकी जिम्मेदारी है।
26 इलेक्ट्रिक बस मुंबई की सेवा में
मुंबई बेस्ट बस के बेड़े में हाल ही में 26 नई बसें शामिल हुई हैं। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों किया गया था। बेस्ट बस के बेड़े में पहले से 46 बसें थीं। इन 26 नई बसों के बाद यह संख्या 72 पर पहुंच गई है। पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने इलेक्ट्रिक बसों पर कहा था कि इनसे पर्यावरण को काफी फायदा होगा। इस प्रकार से धीरे धीरे 340 बस बेस्ट में शामिल होंगी। बीते दो से तीन सालों से यह प्रक्रिया शुरू है। केंद्र में भारी उद्योग मंत्रालय जब शिवसेना के पास था तब से ही हमारा यह प्रयास शुरू है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


