मुंबई, महानगर में पिछले कुछ दिनों से बरसात भले कम हो रही है लेकिन मुंबई से सटे इलाकों में हो रही बरसात से मुंबईकरों को पानी की सप्लाई करनेवाली झीलों में खूब पानी जमा हुआ है। इससे मुंबईकरों के लिए पीने की पानी की समस्या लगभग समाप्त होने के कगार पर है। मुंबई के आस-पास इलाकों में हुई बरसात से मुंबई को पानी आपूर्ति करनेवाली सातों झीलों में अब तक ८२ प्रतिशत पानी जमा हो गया है। पिछले वर्ष की तुलना में २० प्रतिशत पानी अधिक जमा हुआ है। मनपा के अनुसार अभी और बरसात होना बाकी है। ऐसे में इस बार मुंबईकरों को पानी की समस्या नहीं होगी।
मनपा की रिपोर्ट के अनुसार सात में से चार झीलें पूरी तरह से लबालब भरी हुई हैं तो बाकी झीलों में लगभग ८० प्रतिशत से अधिक पानी जमा है। अपर वैतरणा में ६९ प्रतिशत पानी जमा है तो भातसा में ७८ प्रतिशत पानी और मध्य वैतरणा में ८५ प्रतिशत पानी जमा है। इतनी बरसात दो साल पहले अर्थात वर्ष २०१९ में हुई थी।
मुंबई को जलापूर्ति करनेवाली ७ झीलों में कुल १,४४,७३६.३ करोड़ लीटर (१४,४७,३६३ मिलियन लीटर) पानी जमा होने पर बिना किसी अवरोध के मुंबकरों को पूरे साल पानी मिलता है। मनपा से मिली रिपोर्ट के अनुसार अब तक इन झीलों में १,१७,६०४.८ करोड़ लीटर (११,७६,०४८ मिलियन लीटर) या ८२ प्रतिशत से अधिक पानी जमा हुआ है। मुंबई को प्रतिदिन ३८५ करोड़ लीटर (३,८५० मिलियन लीटर) शुद्ध पेयजल की आपूर्ति मनपा करती है।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 28
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 496
Views Last 30 days : 1190
Views This Month : 402
Views This Year : 10439
Total views : 106462
Who's Online : 0


