Home Crime घाटकोपर इलाके में अवैध तरिजे से चल रहे हुक्का पार्लर पर कब...

घाटकोपर इलाके में अवैध तरिजे से चल रहे हुक्का पार्लर पर कब होगी कारवाई?

161
0

कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करके चलाया जा रहा है हुक्का पार्लर
आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है अवैध हुक्का पार्लर?

मुंबई:-मनोज दुबे

कोरोना का संकट अभी टला नही वही तीसरी लहर का खतरा बना हुवा है। फिर भी मुंबई के घाटकोपर नारायण नगर इलाके में गौसिया मस्जिद के पास अवैध तरिके से देर रात तक जलाल खान उर्फ जलालु हुक्के वाला नाम का व्यक्ति गैरकानूनी तरिके से बड़े पैमाने पर हुक्का पार्लर चला रहा है। कई स्थानिक लोगो की शिकायत के बाद भी घाटकोपर पुलिस ने इस हुक्का पार्लर पर छापेमारी नही की। हुक्का पार्लर पर कोरोना नियमों के कथित उल्लंघन का आरोप भी लगा है। वहीं इस मामले में शिकायत के बाद भी पुलिस के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।स्थानकी लोगो ने अनुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हुक्का पार्लर चलाया जाता है जहाँ देर रात लोगो के आने जाने से स्थानिक रहिवासी को तकलीफ होती है।इस हुक्का पार्लर के पास ना तो कोई स्मोकिंग जोन का लाइसेंस है नाही दमकल विभाग द्वारा जारी की गई फायर एनओसी।नारायण नगर घनी आबादी वाला इलाका है हुक्के में इस्तेमाल होने वाले कोयले की वजह से कमला मिल जैसा बड़ा हादसा हो सकता है।फिर भी लोगो की जान के साथ खिलवाड़ करके ऐसे हुक्का पार्लर को चलाया जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक हुक्के पार्लर की आड़ में नशे का कारोबार चलाया जा रहा है।हर्बल की जगह तंबाकू वाले फ्लेवर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
स्थानिक निवासियों ने इस हुक्के पार्लर से परेशान होकर परिमंडल सात के पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम को इस बात की जानकारी दी है।और लोगो को उम्मीद है कि ईमानदार छवि रखने वाले प्रशांत कदम जल्द इस हुक्के पार्लर पर कारवाई करेगे।
सह पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल(लॉ & आर्डर) ने कुछ दिनों पहले मुंबई के सारे पुलिस स्टेशनों को संदेश दिया था कि जिस पुलिस स्टेशन के विभाग में अवैध धंधे,हुक्का पार्लर,जुगार, मटका,लॉटरी जैसे गैरकानूनी धंधे पाए गए तो उस विभाग के पुलिस अधिकारियों पे सख्त से सख्त कारवाई की जाएगी।