पुणे, कांग्रेस विधायक रवींद्र धांगेकर के ऊपर नगर निगम अधिकारी के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा है। शहर में पानी की टंकी के उद्घाटन के दौरान अधिकारी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में धांगेकर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शिकायत नगर निगम के जल आपूर्ति विभाग के प्रमुख नंदकिशोर जगताप ने दर्ज कराई है।
चतुरश्रृंगी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, “नगर निगम अधिकारी की शिकायत के शिकायत के आधार पर कांग्रेस विधायक रवींद्र धांगेकर के खिलाफ धारा 353 (लोक सेवक को उनके कर्तव्य निभाने से रोकना) और 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील कृत्यों या शब्दों के लिए सजा) के तहत केस दर्ज किया गया है।”
कांग्रेस विधायक के खिलाफ शिकायत पुणे नगर निगम के जल आपूर्ति विभाग के प्रमुख नंदकिशोर जगताप ने दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, घटना गोहखले नगर के आशा नगर इलाके में हुई, जहां 24 जनवरी को एक ओवरहेड पानी की टंकी का उद्घाटन किया गया था।
स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उद्घाटन के दौरान आपत्ति जताई थी और दावा किया था कि भाजपा इस काम का श्रेय ले रही है। वहीं जगताप ने कहा, विधायक रवींद्र धांगेकर और अन्य कांग्रेस नेता निर्धारित उद्घाटन से पहले ही टंकी का उद्घाटन करने आ गए थे। जब विधायक को रोका गया तो वहां बहस हो गई, जिस दौरान विधायक ने उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


