मुंबई: सौ करोड़ की वसूली के मामले में CBI ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के घर छापा मारा और कई दस्तावेज जब्त किए। वर्ली स्थित अनिल देशमुख के घर पर CBI की यह छापेमारी करीब 7 घंटे चली। सीबीआई ने देशमुख और अन्य के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली है। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमवीर सिंह ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर सचिन वाजे के जरिये मुम्बई में 100 करोड़ की वसूली करवाने का आरोप लगाया था।
अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने देशमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने संबंधी बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रारंभिक जांच शुरू की थी। अधिकारियों के मुताबिक, जांच-पड़ताल के दौरान सीबीआई को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत देशमुख और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू करने के लिए पर्याप्त प्रथम दृष्टया सामग्री मिलीं।
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद, सीबीआई ने मुंबई में कई स्थानों पर छापे मारे। इनमें देशमुख से जुड़े परिसर भी शामिल हैं। बता दें कि परमबीर सिंह ने 25 मार्च को देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच का अनुरोध करते हुए आपराधिक जनहित याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने दावा किया था कि देशमुख ने निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे समेत अन्य अधिकारियों को बार एवं रेस्तरां से 100 करोड़ रुपये की वसूली करने को कहा था। वाजे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की जांच का सामना कर रहा है। यह जांच मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटकों से भरी एसयूवी मिलने के मामले से जुड़ी है।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 1


