मुंबई: महानगर के आसमान में एक बार फिर बादल छाने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 फरवरी को मुंबई के आसमान में दोपहर से ही बादल छाएंगे। हालांकि मुंबई में बारिश होने की संभावना न के बराबर है, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में ठंड का सीजन समाप्त होने को है। मौसम विशेषज्ञों ने इस बार फरवरी के अंतिम सप्ताह से ही तापमान बढ़ने के संकेत दिए हैं। इसी बीच, मुंबई व आसपास के क्षेत्रों में अचानक से बादलों का आगमन हो सकता है।
क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक सुनील कांबले ने बताया कि देश के पूर्वी हिस्से और उत्तरी हिस्से से आने वाली हवाएं जब मिलती हैं, तो उक्त समीकरण बनते हैं। आगामी रविवार और सोमवार की दोपहर के बाद आसमान में बादल छाएंगे। मध्य महाराष्ट्र में भी यही नजारा देखने को मिलेगा अमरावती, अकोला, बुलढाणा, चंद्रपुर सहित कुछ हिस्सों में बारिश को लेकर येलो-अलर्ट जारी किया गया है। फ़िलहाल मुंबई के लिए कोई भी अलर्ट नहीं जारी किया गया है क्योंकि यहां बारिश होने की संभावना नहीं है।
30 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान
मौस विभाग के अनुमान के अनुसार 9 फरवरी को मुंबई उपनगर के न्यूनतम तापमान में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मुंबई का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। पिछले साल नवंबर की शुरुआत में जब मुंबई में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा था तब बारिश ने मुंबईकरों को बड़ी राहत दी थी। बारिश से आबोहवा साफ हो गई थी।





Users Today : 2
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 440
Users Last 30 days : 883
Users This Month : 415
Users This Year : 9365
Total Users : 70572
Views Today : 2
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 565
Views This Year : 10602
Total views : 106625
Who's Online : 0


