ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 61 वर्षीय महिला ने अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें महिला ने बताया है कि बहू और बेटे के द्वारा किए गए मानसिक उत्पीड़न से परेशान हो कर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि महिला ने दो मार्च को आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उसकी बहू और बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, मृतका की बेटी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।
नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अभय महाजन ने कहा कि पीड़िता की पहचान सुषमा विलास खैरनार के रूप में हुई है और उसके घर से 12 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला इसी घर में बेटे राहुल और बहू गौरी के साथ रहती थी।
सुसाइड नोट के मुताबिक, आरोपी और मृतक महिला के बीच संबंध तनावपूर्ण थे। उसकी बहू और बेटे ने अन्य चीजों के अलावा महिला को घर में स्वतंत्र रूप से घूमने से भी रोक दिया था। एक दिन आरोपियों ने महिला को घर छोड़ वृद्धाश्रम में रहने के लिए भी कह दिया था।
उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।





Users Today : 56
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 442
Users Last 30 days : 919
Users This Month : 403
Users This Year : 9353
Total Users : 70560
Views Today : 67
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 606
Views Last 30 days : 1192
Views This Month : 551
Views This Year : 10588
Total views : 106611
Who's Online : 0


