ठाणे। ठाणे जिले से राज्य आबकारी विभाग ने 26.94 लाख रुपए की देसी शराब जब्त की है और मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। ठाणे में आबकारी के अधीक्षक नीलेश सांगडे ने बताया कि राज्य आबकारी विभाग के उड़न दस्ते ने शुक्रवार को कल्याण में एक टेम्पो को रोका और सैनिटरी नैपकिन के नीचे छिपाकर कार्टन में रखी देसी शराब की 48,400 बोतलें बरामद की। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित सामान का परिवहन कर रहे साईनाथ नागेश रामगिरवार (27) और अमरदीप शांताराम फुलजीली (29) को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि जब्त शराब की कीमत 26.94 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि टेम्पो को भी जब्त कर लिया गया है जिसकी कीमत 26.2 लाख रुपए है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 31
Users Last 30 days : 264
Users This Month : 138
Users This Year : 2920
Total Users : 64127
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 74
Views Last 30 days : 356
Views This Month : 208
Views This Year : 3523
Total views : 99546
Who's Online : 0


