Home Crime बोरीवली में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा; 2 महिलाओं को छुड़ाया

बोरीवली में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा; 2 महिलाओं को छुड़ाया

344
0

मुंबई: बोरीवली डीसीपी स्कॉड कांदिवली पुलिस थाने पीआई गीते सर और टीम ने बोरीवली में एक स्पा सेंटर पर छापा मारा और 2 महिलाओं को छुड़ाया, जिन्हें कथित तौर पर वेश्यावृत्ति में धकेला गया था। पुलिस ने स्पा के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने अनैतिक मानव तस्करी के आरोप में मामला दर्ज किया है। महिलाओं को बचाव गृह में भेज दिया गया।
थाने के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि आईसी कॉलोनी, बोरीवली (पश्चिम) में कोराकेंद्र के सामने सोनल स्पा और बॉडी मसाज की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है। पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को स्पा सेंटर भेजा और सूचना के सत्यापन के बाद छापा मारा और महिलाओं को मुक्त कराया। पुलिस को घटनास्थल से कुछ मोबाइल फोन, नकदी और कंडोम के पैकेट भी मिले हैं।