मुंबई: पहले चरण का लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को होना है। इसके लिए 27 मार्च को नामांकन की आखिरी तारीख है लेकिन अभी तक कई राज्यों में कई गठबंधनों के बीच सीटों का बंटवारा और उम्मीदवारों का ऐलान नहीं हो सका है। ऐसे में इसका ऐलान करना अनिवार्य हो गया है। महाराष्ट्र में भी महा विकास आघाडी के बीच सीट बंटवारे का पेच फंसा हुआ है। कुछ सीटों पर उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी के बीच सहमति नहीं बन पाई है, तो दूसरी तरफ वंचित बहुजन आघाडी नेता प्रकाश आंबेडकर के इंडिया अलायंस में रहने पर सस्पेंस गहरा गया है।
इस बीच, दलित नेता प्रकाश आंबेडकर ने कहा है कि महा विकास आघाडी की ओर से ऑफर की गई चार सीटों को वह लौटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 26 मार्च की शाम वह अपने अगले कदम का ऐलान करेंगे। आंबेडकर ने 23 मार्च को कहा था कि वह शिवसेना (यूबीटी) के साथ अपनी पार्टी का गठबंधन तोड़ रहे हैं। वह 26 मार्च को अपने अगले कदम की घोषणा करेंगे। कुछ दिन पहले ही आंबेडकर ने शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) के रवैये पर नाराजगी जताई थी। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में 7 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को समर्थन देने की बात भी कही थी।\nएमवीए द्वारा चार सीट देने के दावे का विरोध करते हुए दलित नेता ने कहा कि उनकी पार्टी को आधिकारिक तौर पर अकोला सहित केवल तीन सीटों पर ही चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया है, जबकि उन्होंने गठबंधन के नेताओं को वैसी 27 सीटों की लिस्ट सौंपी थी, जहां उनकी चुनावी तैयारी पूरी है। इन सीटों में अकोला के अलावा डिंडोरी, रामटेक, अमरावती और मुंबई शहर की एक सीट भी शामिल थी।
इधर, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन आघाडी अभी भी महा विकास आघाडी का हिस्सा है और उनके साथ चर्चा अब भी जारी है। राज्यसभा सांसद ने संवाददाताओं को बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए एमवीए द्वारा वीबीए को दी गई चार सीट पर चुनाव लड़ने के प्रस्ताव पर चर्चा अब भी जारी है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 440
Users Last 30 days : 883
Users This Month : 415
Users This Year : 9365
Total Users : 70572
Views Today : 2
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 565
Views This Year : 10602
Total views : 106625
Who's Online : 0


