मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) ने पश्चिम महाराष्ट्र की उस सांगली लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया, जहां आजतक वह कभी न लड़ी है, न जीती है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मुख्यमंत्री रहे वसंतदादा पाटिल के गृह जिले की इस सीट पर साल 2009 तक लगातार कांग्रेस ही जीतती आई थी। साल 2014 और 2019 का चुनाव वहां से भाजपा ने जीता है। फिर भी कांग्रेस के आग्रह को नजरंदाज करते हुए शिवसेना ने वहां से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा शिवसेना (यूबीटी) के रवैये पर ऐतराज जताया, तो शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता संजय राउत कहते हैं कि हम तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कर रहे हैं। ये कांग्रेस को तय करना है कि महाराष्ट्र की एक सीट उसके लिए महत्त्वपूर्ण है, या प्रधानमंत्री पद ।
मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल घर में फिसलकर गिरे, आईं गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने गुरुवार को कहा कि वह अपने घर में गिरने के बाद घायल हो गए. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार रात अपने घर पर फिसलने के बाद मेरी बायीं जांघ की हड्डी टूट गई और मेरी दाहिनी कलाई की हड्डी टूट गई. हालत स्थिर है. डॉक्टरों की सलाह के बाद जल्द ही सर्जरी की जाएगी.
दिलीप वाल्से पाटिल ने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज अडकर और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सदानंद राव ने मुझे आने वाले दिनों में आराम करने की सलाह दी है. वरिष्ठ एनसीपी नेता ने कहा कि मैं जल्द ही उनकी देखरेख में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो जाऊंगा.





Users Today : 7
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 393
Users Last 30 days : 870
Users This Month : 354
Users This Year : 9304
Total Users : 70511
Views Today : 7
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 546
Views Last 30 days : 1132
Views This Month : 491
Views This Year : 10528
Total views : 106551
Who's Online : 0


