Home Crime नाइट लवर बार में छापेमारी, मिलीं 12 लड़कियां, मची अफरातफरी

नाइट लवर बार में छापेमारी, मिलीं 12 लड़कियां, मची अफरातफरी

116
0

मुंबई: अंधेरी ईस्ट में नाइट लवर बार में हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया. पुलिस के पहुँचते ही बार में अफरातफरी मच गई. कई युवतियां डांस फ्लोर पर नाच रहे थे. नाइट लवर से 12 लड़कियां मिलीं , पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया, और फिर बाद जाने दिया. जबकि कई पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. संजू जॉन सर और सीनियर पाई नितिन पोतदार सर, टीम का नेतृत्व पीआई कनावडे सर, पीएसआई कन्हेरकर सर और टीम ने किया.
मुंबई के अंधेरी इलाके में बार की सुविधा देने वाले रेस्तरां पर छापा मारा गया, पुलिस अधिकारी ने कहा कि हुई छापेमारी में ग्राहकों और रेस्तरां के प्रबंधक सहित छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा, आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
ये पहला मौका नहीं है जब पुलिस ने मुंबई में इस तरह की कार्रवाई की है. पुलिस ने इससे पहले भी कई बार इस तरह की छापेमारी की है. मुंबई में चलने वाले कई डांस बार्स में रेव पार्टी तक होती हैं और कई युवक युवतियां गलत कामों में लिप्त पाए जा चुके हैं. मुंबई पुलिस अक्सर ही ऐसे बार में छापा मार कार्रवाई करती है. ड्रग्स पार्टी तो पुलिस के निशाने पर ही रहती है.