Home Crime घर पर सो रहे एक 30 वर्षीय युवक को हिस्‍ट्रीशीटर दोस्‍त ने...

घर पर सो रहे एक 30 वर्षीय युवक को हिस्‍ट्रीशीटर दोस्‍त ने मार दी गोली; आरोपी फरार

19
0

मुंबई। सेंट्रल मुंबई में अपने घर पर सो रहे एक 30 वर्षीय युवक को उसके दोस्त ने देसी पिस्तौल से गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी एंटॉप हिल इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी विवेक शेट्टियार (40 वर्ष) एक हिस्‍ट्रीशीटर है, जो सुबह-सुबह आकाश स्‍वामी के घर में घुस गया और सुप्‍तावस्‍था में उसे गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को पेट में गोली लगी है। घायल के खिलाफ भी आपराधिक केस दर्ज है।