मुंबई: अप्रैल की शुरुआत से ही मुंबईकर गर्मी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में पानी कटौती ने मुंबईकरों की समस्या बढ़ा दी है। वहीं मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली सातों झीलों में उनकी कुल क्षमता का 30 प्रतिशत से भी कम पानी बचा है। यह पिछले तीन साल में सबसे कम है। झीलों का जलस्तर घटने के बावजूद बीएमसी प्रशासन ने मुंबई में पानी कटौती न करने की बात कही है। मुंबईकरों को गर्मी के मौसम में पानी कटौती का सामना करना पड़ रहा है। बीएमसी ने भांडुप वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कंजर्वेशन वर्क के लिए मुंबई में 24 अप्रैल तक 5 प्रतिशत पानी कटौती की घोषणा की है। हालांकि ज्यादातर इलाकों में 5 प्रतिशत से अधिक पानी कटौती हो रही है। बीएमसी में पूर्व नेता विपक्ष रवि राजा ने कहा कि मुंबईकर बारह महीने पानी कटौती का सामना कर रहे हैं। बीएमसी जब 5 प्रतिशत पानी कटौती की घोषणा करती है, तब मुंबईकरों को अघोषित 15 से 20 प्रतिशत पानी कटौती का सामना करना पड़ता है। यह हाल अप्रैल में है। जून तक स्थिति क्या होगी, यह विचारणीय प्रश्न है।
बीएमसी को मिला रिजर्व कोटे से पानी
बीएमसी मुंबई में प्रतिदिन 3850 एमएलडी पानी की आपूर्ति करती है। भांडुप में स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से मुंबई के विभिन्न हिस्सों में पानी की आपूर्ति की जाती है। यह एशिया का सबसे बड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट है। बता दें कि बीएमसी ने 1 मार्च से जून तक मुंबई में 10 प्रतिशत पानी कटौती की योजना बनाई थी। लेकिन राज्य सरकार ने बीएमसी की मांग को मानते हुए अपने रिजर्व कोटे से बीएमसी को 10 प्रतिशत अतिरिक्त पानी देना शुरू किया, जिसके बाद बीएमसी ने 1 मार्च से मुंबई में 10 प्रतिशत पानी कटौती की योजना रद्द कर दी थी।
महानगर लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है। केवल दिन ही नहीं, रात में भी गर्मी मुंबईकरों को परेशान कर रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, जो कि इस वर्ष का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है।
मुंबई में पिछले दो दिनों से काफी गर्मी हो रही है। दिन तो दिन, रात में भी तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियत की बढ़त दर्ज की गई है। शनिवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं रविवार को दिन में तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो की सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विशेषज्ञ राजेश कपाड़िया ने बताया कि आनेवाले गुरुवार तक दिन में 35 से 36 डिग्री और रात में 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तापमान बना रहेगा। यानी दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी और उमस लोगों असहज महसूस कराएगी। महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाडा के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। मुंबई में भी बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।





Users Today : 32
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 375
Users Last 30 days : 864
Users This Month : 322
Users This Year : 9272
Total Users : 70479
Views Today : 40
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 516
Views Last 30 days : 1120
Views This Month : 443
Views This Year : 10480
Total views : 106503
Who's Online : 0


