छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी न होने से नाराज बेटों ने अपने पिता पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति (50) पर उसके दो बेटों ने हमला कर दिया। दोनों शादी नहीं होने से नाराज थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाऊ हत्या के प्रयास और आपराधिक धमकी के लिए मामला दर्ज किया है। एमआईडीसी वालुज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि घायल व्यक्ति के दूसरे बेटे की तलाश शुरू कर दी गई है।
शादी न होने से नाराज थे बेटे
पुलिस ने कहा कि पीड़ित की पहचान संपत वाहुल (50) के रूप में की गई है, जो एक किसान है। वह वडगांव कोल्हाटी इलाके का निवासी है। उसके गिरफ्तार बेटे का नाम पोपट (30) है। एमआईडीसी वालुज पुलिस इंस्पेक्टर कृष्णा शिंदे ने बताया कि दोनों संदिग्ध अपने पिता से उनकी शादी नहीं कराने से नाराज थे। हमारी जांच से पता चला कि इसी मुद्दे पर पिता और उसके दोनों बेटों के बीच तीखी बहस हुई थी।
पिता पर किया 8 बार वार
हालांकि बुधवार की रात को हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया और बच्चों ने धारदार हथियारों से अपने पिता पर आठ बार वार किया। अधिकारी ने कहा कि घायल के पास खेत का एक छोटा सा टुकड़ा है। उसकी बाजार की कीमत अब बहुत अधिक है।
क्यों चाहते हैं पिता की मौत?
इंस्पेक्टर शिंदे ने कहा कि जांच से हमें यह भी पता चला है कि संदिग्ध जो बेरोजगार हैं। वे कभी-कभी अपने पिता के खेत में उनकी मदद करते थे। वह जमीन को बेचकर अपने हिस्से का पैसा लेना चाहते थे।
हमलावर बेटे भागे
घटना के बाद संदिग्ध मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने घायल को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) पहुंचाया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है।





Users Today : 53
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 396
Users Last 30 days : 885
Users This Month : 343
Users This Year : 9293
Total Users : 70500
Views Today : 65
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 541
Views Last 30 days : 1145
Views This Month : 468
Views This Year : 10505
Total views : 106528
Who's Online : 0


