नागपुर : मानवता की सारी हदें पार होती जा रही हैं। दरिंदों की घिनौनी नजरों से छोटी बच्ची से लेकर बूढ़ी महिलाएं तक सुरक्षित नहीं हैं। अब एक 15 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नागपुर में बुधवार दोपहर एक सुनसान इलाके में एक ऑटोरिक्शा चालक ने एक स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न किया। इस पूरी घटना का एक स्थानीय व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और पुलिस को दे दिया। इसके बाद पुलिस ने चालक की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
अजनी पुलिस थाना इलाके का माला
जानकारी के अनुसार, यह मामला नागपुर के अजनी पुलिस थाना इलाके का है। यहां एक ऑटो चालक नाबालिग छात्रा को स्कूल छोड़ने और वापस लाने का काम करता था। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो ड्राइवर छात्रा को स्कूल से घर छोड़ने जा रहा था, उस दौरान छात्रा ऑटो में अकेली थी। चालक ने अचानक सूनसान इलाके में ऑटो रोक दिया और छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगा।
स्थानीय शख्स ने बनाया था वीडियो
इस दौरान एक स्थानीय शख्स ने चालक की नापाक हरकत को मोबाइल में कैद कर लिया और पुलिस को दिखाया। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के सामने उस समय परेशानी खड़ी हो गई, जब उन्होंने वीडियो देखा तो उसमें ऑटो का नंबर ही नहीं दिखाई दे रहा था। हालांकि, अधिकारियों ने कई बार क्लिप को देखा तो उन्हें ऑटो पर मर्सिडीज लोगो बना हुआ दिखाई दिया। फिर क्या था पुलिस ने तलाश तेज कर दी।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


