मुंबई : लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी देखी गई थी. कई लोकसभा सीटों पर मतदान में भारी बढ़ोतरी हुई. हालांकि कुछ ऐसी भी सीटें हैं जहां मतदान कम दर्ज किया गया है. हालांकि ज्यादातार क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है. बता दें कि वोटिंग प्रतिशत का बढ़ना-घटना अंतिम नतीजों के लिहाज से अहम माना जाता है. यह मतदान इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि शिवसेना और एनसीपी में टूट के बाद यह पहला चुनाव था. इस चुनाव में यह साफ हो जाएगा कि जनता का जनादेश किसको मिल रहा है. 48 लोकसभा सीटों के साथ महाराष्ट्र यूपी के बाद दूसरा सबसे बड़ा राज्य है.
19 अप्रैल से शुरू हुई लोकसभा चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया आज खत्म हो जाएगी. अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद एग्जिट पोल सामने आ जाएंगे. एग्जिट पोल में महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों को शामिल किया गया है. इन 48 सीटों पर महायुति (बीजेपी, शिवेसना, एनसीपी) और महाविकास अघाड़ी (कांग्रेस, एनसीपी एससीपी, शिवसेना-यूबीटी) के बीच मुख्य मुकाबला है. इसके अलावा वंचित बहुजन अघाड़ी और एआईएमआईएम भी चुनाव के मैदान में है.





Users Today : 3
Users Yesterday : 2
Users Last 7 days : 41
Users Last 30 days : 271
Users This Month : 130
Users This Year : 2912
Total Users : 64119
Views Today : 5
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 354
Views This Month : 186
Views This Year : 3501
Total views : 99524
Who's Online : 0


