Home Crime 50,000 रुपये की रिश्वत लेते दो ग्राम पंचायत कर्मचारी गिरफ्तार

50,000 रुपये की रिश्वत लेते दो ग्राम पंचायत कर्मचारी गिरफ्तार

9
0

ठाणे। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रिश्वत मांगने और उसको स्वीकार करने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में दो ग्राम पंचायत कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है।
50,000 रुपये की रिश्वत लेते आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि अलीबाग के पास कुरुल ग्राम पंचायत के आरोपी 36 साल के श्रीहरि अर्जुन खराट और 39 साल के सुजीत श्याम पाटिल उर्फ ​​पिंट्या ने शिकायतकर्ता द्वारा बनाए गए घर का मूल्यांकन करने और इसका आदेश जारी करने के लिए कथित तौर पर पैसे मांगे थे।
दोनों के खिलाफ मामला दर्ज
उन्होंने आगे बताया कि कर्मचारियों द्वारा रिश्वत की मांग के बाद शिकायतकर्ता ने इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जाल बिछाया और मंगलवार को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। रायगढ़ पुलिस उपाधीक्षक शशिकांत पदवे ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अलीबाग पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।