मुंबई : 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी. वैसे तो चुनाव के परिणाम आप टीवी चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकेंगे. लेकिन, महाराष्ट्र में इसके लिए कुछ तरह की तैयारियां की गई हैं. दरअसल, महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में लोकसभा चुनाव के नतीजों का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा. ये अनूठी पहल मुंबई, नासिक, पुणे और नागपुर जैसे बड़े शहरों में लागू की जाएगी. इन शहरों में बड़ी स्क्रीन पर चुनावी नतीजों का प्रसारण होगा.
मुंबई का सायन मूवीमैक्स श्रृंखला पूरी चुनावी प्रक्रिया की स्क्रीनिंग करने वाले प्रमुख स्थानों में से एक होगी. मंगलवार को देशभर में लोकसभा चुनावों के वोटों की गिनती होगी. सभी लोग समाचार चैनलों के माध्यम से चुनावी परिणाम को देख सकेंगे. वहीं PayTm के अनुसार मुंबई के सायन में मूवीमैक्स श्रृंखला के अलावा, इटरनिटी मॉल ठाणे, SM5 कल्याण, वंडर मॉल ठाणे और कांजुरमार्ग सहित क्षेत्र के विभिन्न सिनेमाघरों में चुनावी परिणाम दिखाएं जाएंगे. मुंबई के अलावा पुणे के मूवीमैक्स अमानोरा थिएटर, नासिक के लोग द जोन में और नागपुर के लोग मूवीमैक्स इटरनिटी नगर में चुनावी परिणाम देख सकेंगे.
99 से 300 रुपये तक की होगी टिकट
जिन शहरों के सिनेमाघरों में चुनावी नतीजों की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी. उसका समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक का रखा गया है. मतगणना देखने के लिए टिकट 99 रुपये से लेकर 300 रुपये तक रहेगी. इस पहल की कही तारीफ की जा रही है तो कही चिंता जताई जा रही है. कुल लोगों ने सिनेमाघरों में चुनाव परिणाम दिखाने को मनोरंजक बताया है. वहीं कुछ ने संभावित तोड़फोड़ और व्यवधानों के बारे में चिंता भी जताई है, जबकि सिनेमाघरों ने इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक देखने के तरीकों को खत्म कर चुनावी प्रक्रिया को मनोरंजक बनाना बताया है.





Users Today : 3
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 75
Users Last 30 days : 288
Users This Month : 45
Users This Year : 2827
Total Users : 64034
Views Today : 3
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 52
Views This Year : 3367
Total views : 99390
Who's Online : 0


