Home Crime पालघर में टेम्पो से 10.10 लाख रुपये की आईएमएफएल जब्त

पालघर में टेम्पो से 10.10 लाख रुपये की आईएमएफएल जब्त

16
0

पालघर: जिला ग्रामीण पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक टेम्पो से 10.10 लाख रुपये की भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) जब्त की है। तलासरी थाने के निरीक्षक विजय मुतादक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार शाम को तलासरी तालुका के उधवा में एक टेम्पो को रोका था। वाहन से 10.10 लाख रुपये की आईएमएफएल और बीयर बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में नवी मुंबई पुलिस ने 30 साल के दीपक उर्फ जॉनी वाल्मीकि को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी हरियाणा पुलिस ने नवी मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर की है। हरियाणा पुलिस ने दीपक उर्फ जॉनी वाल्मीकि नाम के आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार किया। जल्द ही उसे नवी मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को निशाना बनाने की साजिश की जिम्मेदारी ली है। नई साजिश के सिलसिले में दीपक को गिरफ्तार किया गया है।