मुंबई : भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया को जान से मारने की धमकी मिल रही है। रविवार को उन्हें एक व्यक्ति ने फोन कर गोली मारने की धमकी दी। सोमैया ने संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नागरे पाटील से इस मामले में लिखित शिकायत की है। सोमैया ने पुलिस को उन फोन नंबरों की भी जानकारी दी है, जिनसे उन्हें धमकी के फोन आ रहे हैं।
सोमैया ने कहा कि उन्हें रविवार को सुबह 11.30 बजे धमकी भरे दो फोन आए। फोन करने वाले शख्स ने उनसे कहा कि वह उनके सिर में छह गोलियां दाग देगा। इतना ही नहीं, उन्हें पिछले दो दिनों में इस तरह के 6 धमकी भरे फोन आ चुके हैं। फोन करने वाले ने उनसे गाली-गलौज भी की और धनंजय मुंडे के मामले से नहीं हटने पर जान से मारने की धमकी दी। सोमैया ने राज्य सरकार पर तंज करते हुए ट्वीट कर लिखा कि ठाकरे सरकार जिंदाबाद।
सोमैया का कहना है कि जब से उन्होंने धनंजय मुंडे पर लगे बलात्कार के आरोप के मामले में बोलना शुरू किया है, तब से उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे हैं। सोमैया ने मुंडे के खिलाफ चुनावी हलफनामें में पत्नी, बच्चों और संपत्ति से जुड़ी जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से मामले की शिकायत की है।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


