Home Crime मुर्गे के साथ घिनौना कुकर्म; मासूम बच्चे के साथ अश्लील हरकतें, आरोपी...

मुर्गे के साथ घिनौना कुकर्म; मासूम बच्चे के साथ अश्लील हरकतें, आरोपी गिरफ्तार

11
0

मुंबई: बोरीवली वेस्ट से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रोंगटे खड़े कर दिए हैं. यहां एक अधेड़ शख्स ने पहले अपने पालतू मुर्गे के साथ घिनौना कुकर्म किया और बाद में एक मासूम बच्चे के साथ अश्लील हरकतें करने की सच्चाई उजागर हुई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शिकायत एक 48 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट ने की है, जो अपनी पत्नी, बेटी और 10 वर्षीय बेटे के साथ रहते हैं. घटना 22 जून की है, जब वो रविवार को घर पर थे. वह दोपहर में छत पर गए और वहीं से उन्होंने पहली मंजिल पर रहने वाले अपने पड़ोसी को एक फ्रॉस्टेड ग्लास विंडो से देखा.
उन्होंने देखा कि उनका अविवाहित पड़ोसी अपने पालतू मुर्गे को पहले चूम रहा था और फिर उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था. यह दृश्य उन्होंने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया. जब उन्होंने यह वीडियो अपनी पत्नी को दिखाया, तभी उनका 10 वर्षीय बेटा भी पास में खड़ा था. बेटे ने वीडियो देखकर एक और डरावनी बात कही, ‘मम्मी, यही अंकल मुझे पहले पोर्न वीडियो दिखाते थे और धमकाते थे किसी को मत बताने के लिए.’
इस खुलासे से पूरा परिवार स्तब्ध रह गया. पहले उन्होंने डर और शर्म के कारण पुलिस में शिकायत नहीं की, लेकिन बाद में एक दोस्त की सलाह पर FIR दर्ज कराई. बोरीवली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) और पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत केस दर्ज किया गया है.