Home Maharashtra मुंबई : महाराष्ट्र के इतिहास में काला दिन’, राज्य सरकार पर जमकर...

मुंबई : महाराष्ट्र के इतिहास में काला दिन’, राज्य सरकार पर जमकर बरसे देवेंद्र फडणवीस

105
0

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सरकारी प्लेन से देहरादून जाने की इजाजत न दिए जाने के बाद से बीजेपी और महाविकास अघाड़ी सरकार आमने-सामने आ गई है. राज्य सरकार की आलोचना करते हुए हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महा विकास अघाड़ी को “अहंकारी” तक कह दिया. इसके साथ ही राज्यपाल को सरकारी प्लेन से उतारे जाने को उन्होंने इतिहास में “काला दिन” करार दिया.
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लइे देहरादून जाना था. फ्लाइट में बैठने के बाद गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी को उतरना पड़ा. जिसके बाद वह निजी फ्लाइट के जरिए मसूरी गए. जानकारी के मुताबिक, भगत सिंह कोश्यारी करीब आधे घंटे तक VIP जोन में बैठे रहे. उन्हें उस प्लेन से जाने की परमिशन नहीं दी गई,जिसके बाद उन्होंने सरकारी विमान का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला लिया.
पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है. उन्होंने महाविकास अघाड़ी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि गवर्नर कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था है. उनकी इज्जत की जानी चाहिए. पूर्व सीएम ने कहा कि व्यक्ति को आता-जाता रहता है, लेकिन एक संस्था का सम्मान होना चाहिए.
इस घटना पर पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि यह बहुत गलत है क्योंकि कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं. उन्होंने कहा कि संविधान के मुताबिक राज्यपाल के पास मुख्यमंत्री और राज्य मंत्रियों को नियुक्त करने का अधिकार है. यह एक निर्धारित प्रक्रिया है. फडणवीस ने कहा कि अगर राज्यपाल सरकारी फ्लाइट का उपयोग करना चाहते है, तो इस मामले में उसी के लिए मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री से अपील करने की जरूरत है, जो उन्होंने पहले से की थी. फडणवीस ने कहा कि राज्यपाल को जानबूझकर अनुमति नहीं दी गई.
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी भी इस तरह की अहंकारी सरकार नहीं देखी. फडणवीस ने कहा कि वह महाराष्ट्र सरकार को बताना चाहते हैं कि सरकारी फ्लाइट्स कोई निजी संपत्ति नहीं हैं, जिसका उपयोग करने से राज्यपाल को रोक दिया गया. इसके साथ ही उन्होंने इसे महाराष्ट्र के इतिहास में एक काला दिन कहा.