Home Crime छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड़ी कार्रवाई; 12 किलो से...

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड़ी कार्रवाई; 12 किलो से अधिक हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त

10
0

मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलो से अधिक हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। यह कार्रवाई तीन अलग-अलग मामलों में की गई, जिनमें बैंकॉक से इंडिगो फ्लाइट्स से आने वाले यात्रियों को पकड़ा गया। तीन मामलों में छह गिरफ्तार कस्टम विभाग के अनुसार, बैंकॉक से आने वाली तीन अलग-अलग उड़ानों में कुल छह यात्रियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके बैगों से हाइड्रोपोनिक गांजे के पैकेट बरामद हुए। यह प्रतिबंधित पदार्थों की श्रेणी में आता है। अधिकारियों ने सभी छह यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।