मुंबई : मुंबई के साकीनाका में हुई बलात्कार की घटना में संलिप्त आरोपियों को कठोर दंड देने की मांग करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि राज्य में अपराधियों को पुलिस और कानून का डर नहीं है। इस पर राज्य की विकास आघाड़ी सरकार को विचार करना चाहिए। शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पाटील ने कहा कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक ऐसी घटना घट रही है,लेकिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं, उन्होंने सीएम से मांग की है कि साकीनाका घटना में आरोपी को सजा मिलने तक सीएम को नजर नहीं रखना चाहिए, उन्होंने कहा कि, साकीनाका में घटित घटना बेहद गंभीर है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। कानून का डर नहीं रह गया है। अपराधी तेजी से जमानत पर रिहा हो रहे हैं। इसके बाद सालों साल इस तरह के मुकदमे चालू रहते हैं, जिस कारण से इस तरह के मुकदमों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में महाविकास आघाड़ी के नेता कार्यकर्ता विभिन्न अपराधिक घटनाओं में संलिप्त मिल रहे हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है। जिस कारण से प्रमुख आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है । साथ ही कम प्रभाव की कानूनी धाराओं को लगाया जा रहा है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


