जालना। महाराष्ट्र के जालना में गुरुवार को एक टैक्सी सड़क से उतरकर कुएं में गिर गई, जिससे उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पीटीआई ने पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि टैक्सी में सवार लोग पंढरपुर की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे, जिस दौरान यह हादसा हुआ।
अधिकारी ने एजेंसी बताया कि यह घटना जिले की बदनापुर तहसील के वसंत नगर में शाम साढ़े पांच बजे हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘टैक्सी में सवार लोग पंढरपुर से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान बदनापुर तहसील के चनेगांव के निवासी नारायण निहाल (45), प्रह्लाद बिटले (65), प्रह्लाद महाजन (65), नंदा तायडे (35), चंद्रभागा घुगे और भोकरदान निवासी ताराबाई मालुसरे एवं रंजना कांबले (35) के रूप में हुई है। तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’
क्रेन से निकाले गए शव
अधिकारी ने बताया कि टैक्सी में ड्राइवर समेत 12 लोग सवार थे और विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल से बचने की कोशिश में वह सड़क से उतर गई। अधिकारी ने कहा, ‘काली-पीली टैक्सी एक कुएं में गिर गई, जिससे उसमें बैठे कुछ लोग फंस गए, क्योंकि सामने के दरवाजे जाम हो गए। उनमें से कुछ भागने में सफल रहे, क्योंकि टैक्सी डूबने लगी। उस हिस्से की सड़क पर रेलिंग नहीं है। टैक्सी से शवों को निकालने के लिए क्रेन को तैनात करना पड़ा।’





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


