मुंबई: देश में मॉनसून के प्रवेश के बाद रविवार को यह कर्नाटक राज्य के कुछ हिस्सों में पहुंच गया। अगले दो-तीन दिनों में मॉनसून के कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। हालांकि महाराष्ट्र में कुछ ही दिनों में मॉनसून आने की उम्मीद है, लेकिन इस साल जून की सुबह में भी मुंबई को प्री-मानसून बारिश से राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग की माने तो अगले 36 घंटों के भीतर मुंबई क्षेत्र में प्री-मॉनसून गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 6 जून से और भी व्यापक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले 2 दिनों में मॉनसून की सही तारीख स्पष्ट हो जाएगी। इसके अलावा महाराष्ट्र के अधिकांश भागों में खासकर मध्य महाराष्ट्र और उससे सटे मराठवाड़ा में आज से प्री-मॉनसून गरज के साथ बारिश होगी।
मुंबई में तापमान कितना?
मुंबई में 2 जून की सुबह 8 बजे तक कोलाबा में केवल 3.6 मिमी और सांताक्रूज़ में 22.31 मिमी बारिश दर्ज की गई। 1 जून से औसत देखें तो कोलाबा में 11.7 मिमी और सांताक्रूज़ में 13 मिमी कम बारिश हुई है। मार्च से मई के गर्मी के मौसम के रिकॉर्ड के अनुसार, मई के दूसरे सप्ताह में एक दिन की बारिश के कारण मुंबई उपनगरों में गर्मी के मौसम के औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि कोलाबा में कमी दर्ज की गई।
मुंबई में प्री-मॉनसून बारिश कब?
29 मई को समाप्त सप्ताह में मुंबई शहर, उपनगरों और पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिलों में भी 100 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है। क्षेत्रीय मौसम विभाग अधिकारी सुषमा नायर ने बताया कि मुंबई में आमतौर पर जून के पहले हफ्ते में गरज के साथ बारिश होती है। इस साल गर्मी के दौरान औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसे संकेत हैं कि आने वाले हफ्तों में मुंबई में प्री-मॉनसून बारिश होने की संभावना है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


