मुंबई : मनपा पी/उत्तर विभाग के इमारत व बिल्डिंग डिपार्टमेंट की सही मायने में बात की जाए तो इस डिपार्टमेंट के कार्यरत अधिकारी वर्ग अवैध निर्माण को बढ़ावा देने का काम कर रहे है। अवैध निर्माण काली कमाई का इन अधिकारियों का जरिया बन गया है। इससे पहले एसीबी द्वारा इस डिपार्टमेंट के कई अधिकारी रिश्वत लेते पकडे गए। इस विभाग के इमारत व बिल्डिंग डिपार्टमेंट में एक भ्रष्टाचारी अधिकारी जाने के बाद उसकी कुर्सी पर उससे बड़ा भ्रष्टाचारी अधिकारी ड्यूटी पर आता है! वर्तमान में वार्ड क्र.33 अवैध निर्माण का हब बना हुआ है। इस वार्ड में जहां देखो वहां अवैध निर्माण खुलेआम होता नजर आ रहा है। खारोडी व्हिलेज, गंगाधाम, सहायता फाउंडेशन ट्रस्ट अस्पताल के सामने ओपन जगह पर ग्राऊंड प्लस वन में 500 चौ. फू के 20 कमर्शियल रुम अवैध रूप से बने है। स्थानीय सुत्रों के अनुसार ठेकेदार स्वामी चेट्टी द्वारा बिक्री उद्देश्य से बने इस अवैध निर्माण में मनपा पी/उत्तर विभाग के इमारत व बिल्डिंग डिपार्टमेंट के सहायक अभियंता सागर राणे, कनिष्ठ अभियंता रंजीत पाटिल, मुकादम राल्फ गोंसाल्वेस का सहयोग और साझेदारी बताई जा रही है। सरकार, कानून के आदेशों और मनपा नियमों उल्लंघन कर ठेकेदार स्वामी चेट्टी द्वारा बने अवैध निर्माण पर कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन भ्रष्टाचार की काली कमाई के चलते इस विभाग के इमारत व बिल्डिंग डिपार्टमेंट में एक भ्रष्टाचारी अधिकारी जाने के बाद उसकी कुर्सी पर उससे बड़ा भ्रष्टाचारी अधिकारी ड्यूटी पर आता है?
मनपा अधिकारी सागर राणे, रंजीत पाटिल और मुकादम राल्फ गोंसाल्वेस के सहयोग और साझेदारी में खारोडी व्हिलेज, गंगाधाम, सहायता फाउंडेशन ट्रस्ट अस्पताल के सामने ओपन जगह पर ठेकेदार स्वामी चेट्टी द्वारा ग्राऊंड प्लस वन में 500 चौ. फू के 20 कमर्शियल रुम अवैध रूप से बने।
यहां मनपा के कोई भी अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। यहां के स्थानीय सजग नागरिकों का कहना है कि समय रहते इस अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं हुई तो यहां किसी भी तरह की अनहोनी या हादसे होने पर महाराष्ट्र की सरकार को जवाब देना भारी पड़ सकता है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 3
Users Last 7 days : 52
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today :
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 74
Views Last 30 days : 374
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


