मुंबई : विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने समृद्धि महामार्ग को मुंबई से कनेक्ट करने का उपाय खोज लिया है। महामार्ग को मुंबई से कनेक्ट करने के लिए शहापुर में वाहनों के आने और जाने के लिए दो ब्रिज तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से एक ब्रिज करीब तैयार हो चुका है, जबकि दूसरे ब्रिज का काम चल रहा है। अगर चुनाव से पहले किसी कारणवश दूसरा ब्रिज तैयार नहीं हो पाया तो तैयार ब्रिज के सहारे एमएसआरडीसी चुनाव के पहले समृद्धि महामार्ग को मुंबई से सीधे कनेक्ट करने की योजना पर काम कर रही है। शाहपुर में तैयार एक ब्रिज को दो भागों में विभाजित कर एमएसआरडीसी ने पूरा हाइवे खोलने की योजना बनाई है। मुंबई से नागपुर के बीच 701 किमी लंबा हाइवे तैयार किया जा रहा है। अब तक 625 किमी लंबा मार्ग वाहनों के लिए खोल दिया गए है।
अंतिम फेज में इगतपुरी से ठाणे के बीच 76 किमी का मार्ग तैयार हो रहा है। एमएसआरडीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अंतिम फेज का काम करीब 95 फीसदी से हो चुका है। अब केवल मार्ग का एक ब्रिज तैयार करने का कार्य चल रहा है।
अंतिम फेज का हाल
अधिकारी के अनुसार, इगतपुरी से हाइवे को ठाणे तक लाना बेहद चुनौतीभरा कार्य है। 76 किमी के मार्ग पर 16 ब्रिज और 4 टनल हैं। इनमें से 15 ब्रिज और 4 टनल तैयार हो चुके हैं। शाहपुर के करीब 1 ब्रिज का काम चल रहा है। यह ब्रिज करीब 82 मीटर यानी करीब 27 मंजिला बिल्डिंग के बराबर ऊंचा है। यह काम अगस्त के अंत तक पूरा होने की बात कही जा रही है। इगतपुरी से ठाणे के बीच एमएसआरडीसी ने पहाड़ों को तोड़कर टनल तैयार की हैं। वहीं दो पहाड़ों के बीच ऊंचा ब्रिज तैयार करने में काफी समय लगा है।
स्थानीय नेताओं ने डाली थी अड़चन
मुंबई तक समृद्धि महामार्ग तक पहुंचने में देरी की मुख्य वजह प्रॉजेक्ट के आरंभ में स्थानीय नेताओं द्वारा ठाणे जिले में महामार्ग के निर्माण कार्य में अड़चन पैदा करना था। स्थानीय नेताओं द्वारा प्रॉजेक्ट के ठेकेदार को काम नहीं करने देने के कारण प्रॉजेक्ट के आरंभ में कई महीने तक ठाणे जिले में महामार्ग का काम ठप रहा था। मामले की खबर अखबारों में प्रकाशित होने और केंद्रीय मंत्री के हस्तक्षेप के बाद ही ठाणे जिले में काम शुरू हो पाया था। निर्माण कार्य आरंभ होने में देरी के कारण समृद्धि महामार्ग के ठाणे की तरफ के पैकेज का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। नागपुर की तरफ से समृद्धि महामार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई थी। नागपुर की दिशा में महामार्ग का बड़ा हिस्सा तैयार होने के बाद ठाणे जिले में निर्माण कार्य शुरू हो पाया था।
बड़े पैमाने पर हुआ भ्रष्टाचार: शेख
इधर भिवंडी पूर्व के विधायक रईस शेख ने आरोप लगाया है कि इस सड़क के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। समृद्धि महामार्ग का काम हो गया, लेकिन इसका काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। हालांकि इसके निर्माण में काफी पैसा लगा दिया गया है। शेख ने कहा कि यदि इसकी ईमानदारी से जांच कराई जाए तो पूरे देश का सिर शर्म से झुक जाएगा। मैंने इस संबंध में विधानसभा में सवाल उठाया था। इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ स्वयं दौरा किया था। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद दोनों उप मुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार ने भी इसे लेकर अलग-अलग मीटिंग ली थी। इसके बावजूद ठेकेदारों द्वारा निम्न दर्जे का काम किया जा रहा है। विधायक शेख ने कहा कि पिंपलास गांव के पास सड़क धंसने के संबंध में जानकारी लेने के लिए पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। मैं इस मुद्दे को विधानसभा सत्र में ज़रूर उठाऊंगा।





Users Today : 8
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 394
Users Last 30 days : 871
Users This Month : 355
Users This Year : 9305
Total Users : 70512
Views Today : 8
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 547
Views Last 30 days : 1133
Views This Month : 492
Views This Year : 10529
Total views : 106552
Who's Online : 0


