मुंबई: लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के अच्छे प्रदर्शन के बाद अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग गई है. इसी के साथ उद्धव ठाकरे ने जीत के लिए प्लान ‘ए’ और ‘बी’ दोनों तैयार कर लिए हैं. पहला प्लान तो साफ है महाविकास अघाड़ी में रहकर कांग्रेस और शरद पवार के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ना. अगर गठबंधन की बात आगे बढ़ती है तो उद्धव ठाकरे 2019 के फॉर्मूले के तहत आगे जाते हुए अपनी पारंपरिक सीटों पर लड़ना चाहते हैं.

इसका प्रयोग ठाकरे ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी किया था. उद्धव ठाकरे लोकसभा चुनाव में 22 सीटों पर लड़े थे और विधानसभा चुनाव में 124 सीटों पर. इस बार वे ठाकरे गठबंधन के साथ 21 सीटों पर लड़े और 9 सीटों पर जीत हासिल की. अब विधानसभा चुनाव के लिए भी 114 और 124 के बीच का आंकड़ा रह सकता है.




Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 0


