कोल्हापुर : महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक खौफनाक मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है. दरअसल, एक सौतेली मां ने 5 साल की बेटी को गर्म चम्मच से जला दिया. उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि बच्ची ने बिस्तर पर पेशाब कर लिया था. बच्ची के पिता कीशिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, कसारवाड़ी में शुभम मगरे अपनी 5 साल की बेटी रानी और दूसरी पत्नी पूजा के साथ रहता है. बताया गया है की पीड़ित बच्ची उसकी सौतेली बेटी है. शुभम की पूजा से ये दूसरी शादी है. पहली पत्नी से शुभम की एक बेटी है, जो अपने पिता शुभम के साथ रहती है. स्थानीय लोों न बताया कि शुक्रवार को बच्ची के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई दी. बच्ची लगातार रो रही थी और वह चुप नहीं हो रही थी. वहां पहुंचने पर पता चला कि बच्ची का शरीर कई जगहों से जल गया है.
पति ने दर्ज की शिकायत
घर पहुंचने पर पति ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस पूछताछ में पता चला कि बच्ची अक्सर बिस्तर पर पेशाब कर देती थी, इसलिए पूजा उसे रोजाना मारती थी. इसके साथ ही शुभम ने बताया कि बेटी के मन में पैदा करने के लिए पूजा बच्ची के शरीर पर थप्पड़ मारती है. आसपास के लोगों ने बताया की वो उसकी सौतेली मां है तो उसे बच्ची से ज्यादा लगाव नहीं है. वह अक्सर उसे मारती और दूध भी पीने को नहीं देती थी.





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


