कोल्हापुर : महाराष्ट्र के जिला कोल्हापुर में मौजूद एक ग्राम पंचायत ने 5 सितंबर को एक रिज्युलेशन (संकल्प) पास किया, जिसके मुताबिक यहां की मतदाता सूची में ‘नए मुस्लिम मतदाता’ को नहीं जोड़ा जाएगा. रिज्युलेशन के मुताबिक हाल ही में जो मुस्लिम गांव में आए हैं, अगर मतदाता सूची में उनका नाम पाया गया तो पंचायत के अधिकारी उसका संज्ञान लेंगे और उस नाम को सूची से बाहर कर देंगे.
मुस्लिम मतदाता का नाम हटाया जाएगा
द क्विंट की खबर के मुताबिक यह रिज्युलेशन कोल्हापुर जिले के करवीर ताल्लुका के शिंगनापुर गांव की पंचायत ने सबकी सहमति से पास किया. रिज्युलेशन में लिखा है कि “इस ताल्लुक से विस्तार से बातचीत हुई है और सबकी सहमति से ये फैसला किया गया है कि जब शिंगनापुर गांव में नए मतदाता का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, तो नए आने वाले अल्पसंख्यक (मुस्लिम) को मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा. इसके अलावा जब नई मतदाता सूची छपेगी, अगर उसमें नए अल्पसंख्यक (मुस्लिम) का नाम पाया गया, ग्राम पंचायत की तरफ से नाम को हटा दिआ जाएगा.”
महाराष्ट्र में चुनाव
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में नवंबर या दिसंबर में विधान सभा चुनाव होने हैं. हालांकि इस बारे में अभी इलेक्शन कमीशन की तरफ से अधिकारिक तौर पर चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है.





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


