मुंबई, बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद शुरू हुई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच कई एक्टर्स को अपने शिकंजे में ले चुकी है। अपने ऑपरेशन थंडर के जरिए बॉलीवुड और ड्रग्स के कनेक्शन का राज एनसीबी परत-दर-परत खोलती जा रही है। अब शनिवार को एनसीबी ने एक्टर अरमान कोहली के घर पर छापेमारी की है। इससे पहले एनसीबी ने टीवी एक्टर गौरव दीक्षित के घर से एमडी और चरस जैसे नशीले पदार्थ बरामद किए थे। गौरव दीक्षित की गिरफ्तारी से पहले एनसीबी ने एजाज खान पर अपना शिकंजा कसा था। अप्रैल में एनसीबी ने एजाज पर कार्रवाई की थी। उसी दौरान ही एजाज से मिले सुराग पर एनसीबी ने गौरव दीक्षित के लोखंडवाला के घर से बड़ी मात्रा से प्रतिबंधित ड्रग्स जप्त किया था। तब से ही एनसीबी गौरव दीक्षित की तलाश थी। शुक्रवार को गौरव के पकड़े जाने के बाद अरमान पर नशे की आफत आ गई है। फिलहाल, गौरव दीक्षित को कोर्ट ने ३० अगस्त तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि, अरमान के संदर्भ में एनसीबी के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों ने शनिवार को अरमान कोहली के मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी की। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को की गई कार्रवाई में गौरव दीक्षित के साथ एक ड्रग पेडलर एनसीबी के हत्थे चढ़ा था। अधिकारियों का यह भी मानना है कि इस ड्रग पेडलर का अरमान से सीधे कनेक्शन था। इसके बाद एनसीबी ने ये छापेमारी की। एनसीबी ने अरमान को हिरासत में लेते हुए अपने कार्यालय ले गई है, जहां उनसे कड़ी पूछताछ की जाएगी। रेड के दौरान अरमान द्वारा अधिकारियों को सहयोग नहीं करने की बात भी कही जा रही है। यह पहली बार नहीं है जब अरमान कोहली सवालों के घेरे में हैं। साल २०१८ में आबकारी विभाग ने घर पर अधिक शराब की बोतलें रखने पर अरमान कोहली को गिरफ्तार किया था। अरमान से पहले बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार एनसीबी के दफ्तर पर हाजिरी लगा चुके हैं। हाजिरी लगानेवालों में भारती सिंह, रकुल प्रीत सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, सारा अली खान समेत कई सेलिब्रिटी शामिल हैं।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


