मुंबई: महाराष्ट्र के हिंगोली में गुरुवार सुबह भूकंप क झटके महसूस किए गए। भूकंप के यह झटके लगातार दो बार लगे। दूसरी बार आया झटका बेहद तेज था और काफी देर तक जमीन हिलती रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का पहला झटका हिंगोली में सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 4.5 रही। वहीं दूसरा भूकंप का झटका पहले झटके के 10 मिनट बाद 6 बजकर 19 मिनट पर लगा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 थी। जिस समय भूकंप के झटके महसूस किए गए अधिकांश लोग सो रहे थे। वहीं अरुणाचल प्रदेश में भी दो बार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप का पहला झटका तेज था लेकिन किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। कुछ लोग जो भूकंप आने के समय जाग रहे थे, वे घबराकर घरों के बाहर निकल आए और घर में सो रहे लोगों को भी जगा लिया।
गुरुवार तड़के अरुणाचल प्रदेश में दो भूकंप आए। पहला भूकंप, जिसकी तीव्रता 3.7 थी, आधीर रात 1:49 बजे आया। भूकंप का केंद्र अक्षांश 27.38 और देशांतर 92.77 पर 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग में था।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 163
Views This Year : 3478
Total views : 99501
Who's Online : 0


