Home Crime अप्रैल के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत 3 अन्य राज्यों में रहेगा ‘लू’...

अप्रैल के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत 3 अन्य राज्यों में रहेगा ‘लू’ का अधिक जोर

9
0

मुंबई: भारतीय मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने चेतावनी दी है कि भारत में अप्रैल के महीने में अत्यधिक तापमान और भीषण गर्मी देखने को मिल सकती है. आईएमडी ने अलर्ट किया है कि ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य मार्च महीने से ही भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगे.
आईएमडी के मौसम विज्ञान महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘हम अगले तीन महीनों में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिक संख्या में लू वाले दिनों की उम्मीद कर रहे हैं. मार्च की शुरुआत में हीटवेव ओडिशा जैसे पूर्व-मध्य राज्यों के साथ-साथ महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर प्रायद्वीपीय भारत जैसे कर्नाटक और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को प्रभावित कर सकती है.’
आईएमडी ने कहा कि भारत के कुछ हिस्से सामान्य से अधिक दिनों तक लू के प्रभाव में रहेंगे. इन भागों में पूर्वोत्तर प्रायद्वीपीय भारत – तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक – और महाराष्ट्र और ओडिशा के कई हिस्से शामिल हैं.
गौरतलब है कि भारत में अप्रैल और जून के महीने में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. 18वीं लोकसभा के चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में होंगे.