मुंबई : मुंबई सहित महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में तूफानी चक्रवात ताउते का असर देखने को मिला है। लगातार जारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से समुंदर में ऊंची लहरें उठ रही हैं। सैकड़ों जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए। कई जगहों पर घर टूट गए। दो लोगों की मौत भी हो चुकी है । देर रात से ही महाराष्ट्र के मुंबई, उत्तरी कोकण, ठाणे और पालघर के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। मुंबई के एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया और कुछ विमानों को भी डायवर्ट करना पड़ा। वैक्सीनेशन का काम भी रोक दिया गया। बांद्रा-वर्ली सी लिंक को भी ऐहतियातन बंद कर दिया गया है।
चक्रवाती तूफान ताउते के चलतेकई जगहों पर पेड़ गिरे हैं। अकेले मुंबई में पेड़ गिरने की 132 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। नवी मुंबई में 8, कल्याण-दोम्बिवली में 22 और ठाणे में 28 जगहों पर पेड़ गिरने की खबर है। ताउते तूफान की वजह से महाराष्ट्र में कई जगहों पर मकान हुए क्षतिग्रस्त। कई जगहों पर छतें टूटीं, पोल उखड़ गए। सिंधुदुर्ग में सबसे अधिक 536 ऐसी घटनाएं। रत्नागिरी में 61, ठाणे और रायगढ़ में 2-2 मामले।
मुंबई के साथ ही महाराष्ट्र के तटीय इलाके रायगढ़, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, ठाणे, पालघर में लगतार तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार यह क्रम अगले कुछ दिनों तक चलेगा। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश जारी रहेगी। तूफान की वजह से भारी बारिश और मची तबाही के बीच मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर खुद सड़कों पर उतर गईं। उन्होंने वर्ली सी फेस एरिया और दादर सहित अन्य जगहों पर जाकर हालात का जायजा लिया।
नवी मुंबई के CIDCO एग्जीबिशन सेंटर में बने कोविड सेंटर की कवरिंग ग्लास भी टूट गई। इसी तरह बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स सहित अन्य जगहों पर कोरोना मरीजों के लिए बने सेंटर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बड़ी संख्या में मरीजों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया गया। कई जगहों पर पेड़, बिजली के पोल, घर की छत टूट गई। ऐसे ही तेज हवाओं की वजह से टूटा पेड़ बेस्ट की बस पर जा गिरा।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


