मुंबई: अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को झटका देते हुए, पार्टी की पिंपरी-चिंचवाड़ इकाई के चार शीर्ष नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है और जल्द ही वे शरद पवार गुट में शामिल हो सकते हैं. यह घटनाक्रम हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में एनसीपी के खराब प्रदर्शन के बाद और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हुआ है.
एनसीपी की पिंपरी-चिंचवाड़ इकाई के प्रमुख अजीत गवाहाने, पिंपरी-चिंचवाड़ छात्र इकाई के प्रमुख यश साने और पूर्व पार्षद राहुल भोसले और पंकज भालेकर ने अजीत पवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भोसरी विधानसभा सीट से टिकट पाने की कोशिशें विफल होने के बाद अजीत गवहाने ने इस्तीफा दे दिया. भाजपा विधायक महेश लांडगे पिछले दो कार्यकाल से भोसरी निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए हैं.
लोकसभा चुनाव में हुआ था?
लोकसभा चुनावों में, महाविकास अघाड़ी ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को चौंकाते हुए 48 में से 30 सीटें जीत लीं, अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को सिर्फ एक सीट रायगढ़, मिली, जबकि शरद पवार गुट को आठ सीटें मिलीं.
इस्तीफे इस चर्चा के बीच आए हैं कि अजित पवार खेमे के कुछ नेता शरद पवार खेमे में वापस जाने के इच्छुक हैं. इस महीने की शुरुआत में, शरद पवार ने दावा किया था कि अलग हुए एनसीपी गुट के कुछ विधायकों ने उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल से मुलाकात की थी.
छगन भुजबल भी छोड़ सकते हैं साथ
ऐसी भी अटकलें हैं कि महाराष्ट्र के मंत्री और वरिष्ठ एनसीपी नेता छगन भुजबल अजित पवार का साथ छोड़ सकते हैं. पिछले महीने, महा विकास अघाड़ी का हिस्सा शिवसेना (यूबीटी) के एक वरिष्ठ नेता ने भुजबल से मुलाकात की थी




Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


