मुंबई। महाराष्ट्र में 8 महीने पहले बनकर तैयार हुई शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गई थी. इस पर एक्शन लेते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने ठेकेदार और कंसल्टेंट के खिलाफ FIR दर्ज की है. ये एफआईआर ठेकेदार जयदीप आपटे और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट डॉक्टर चेतन पाटिल के खिलाफ उनकी लापरवाही को लेकर हुई है. माना जा रहा है इन लोगों ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा में खराब गुणवत्ता का मटेरियल इस्तेमाल किया था.
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 35 फीट ऊंची इस प्रतिमा का उद्घाटन 8 महीने पहले ही किया था. भारतीय नौसेना ने प्रतिमा की मरम्मत और पुनर्स्थापना के लिए टीम भेज दी है. इस मामले को लेकर एसिस्टेंट इंजीनियर और पीडब्ल्यूडी अधिकारी अजीत पाटिल ने सिंधुदुर्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद ठेकेदार और कंसल्टेंट के खिलाफ धारा 109, 110, 125 और 318 (3) (5) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.
घटना के बाद से इस प्रोजेक्ट के ठेकेदार और आर्टिसरी नामक कंपनी के मालिक जयदीप पाटिल किसी कॉल-मैसेज का रिस्पॉन्स नहीं कर रहे. वहीं, उनके घर के बाहार ताला लगा हुआ है. जानकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने 20 अगस्त को जयदीप आपटे को सचेत किया था और कहा था कि प्रतिमा को खतरा है क्योंकि नट और बोल्ट जंग लग रही है. हालांकि, इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई.
PM मोदी ने 8 महीने पहले किया था उद्घाटन
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 35-फीट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का उद्घाटन 8 महीने पहले किया था. 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के समारोह पर ही इसका उद्घाटन किया गया था. शिवाजी महाराज के को श्रद्धांजलि दे





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


