Home Crime आर्केस्ट्रा बार के मंच पर एक साथ आठ गायक महिला या पुरुष...

आर्केस्ट्रा बार के मंच पर एक साथ आठ गायक महिला या पुरुष उपस्थित रह सकते हैं

408
0

मुंबई, सार्वजनिक मनोरंजन सिनेमा अतिरिक्त मेले, तमाशा व सार्वजनिक मनोरंजन के कार्यक्रम को अनुमति देने व नियंत्रण रखने के संबंधित नियम 1960 के अंतर्गत आर्केस्ट्रा या मनोरंजन खेल के रंगमंच पर केवल

पहले 4 महिला व 4 पुरुष गायक उपस्थित रहने की अनुमति थी. सर्वोच्च न्यायालय में इस कानून को चुनौती दी गई जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में अपील क्रमांक 1459,1461/2022 इस प्रकरण में आर्केस्ट्रा मनोरंजन खेल के लिए प्रदान की गई जगह रंगमंच पर 4 महिला और 4 पुरुष गायक के बदले कोई भी 8 गायक, उपस्थित रह सकता है, चाहे वह पुरुष हो या महिला.
ऐसा निर्णय दिया गया है. इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय ने कानून में बदलाव करने की प्रक्रिया का निर्देश दिया है. निर्देश के अनुसार नियम और शर्तों में बदलाव प्रक्रिया की जा रही है. वही आर्केस्ट्रा के रंगमंच पर 8 गायक महिला या पुरुष कोई भी उपस्थित रहने की अनुमति सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गई है