मुंबई, मुंबई मनपा पर प्रशासक नियुक्त होने के बाद से मनपा स्कूलों की हालत बदतर हो गई है। इस बीच मनपा के हिंदी माध्यम स्कूलों की परीक्षा शुरू होते ही अब छात्रों को प्रश्नपत्र से वंचित रखे जाने का मामला सामने आया है। बुधवार को मुंबई के कई भागों में भूगोल की परीक्षा के दौरान ५० में २० छात्रों को प्रश्नपत्र से काम चलाना पड़ा तो कहीं प्रश्न पत्र ही न पहुंचने की जानकारी सूत्रों से मिली है। इसके कारण शिक्षक सहित अभिभावकों द्वारा नाराजगी व्यक्त की जा रही है। मुंबई में मनपा के लगभग १,१०० स्कूल हैं, जिनमें चार लाख से अधिक छात्र पढ़ते हैं। इन स्कूलों में पिछले कुछ दिनों से छमाही परीक्षा शुरू हो गई हैं, लेकिन छात्र प्रश्नपत्र की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। बुधवार को कुछ स्कूलों में भूगोल की परीक्षा थी, लेकिन छात्रों को प्रश्नपत्र की समस्या का सामना करना पड़ा है। सूत्रों की मानें तो सायन के आस-पास के कुछ स्कूलों में यह समस्या अधिक देखने को मिली है। इसकी सूचना विभाग को दिए जाने के बावजूद इस समस्या पर कोई समाधान नहीं हुआ है।
सूत्रों की मानें तो मनपा शिक्षा विभाग की ओर से एक आदेश सभी स्कूलों के हेडमास्टर को दिया गया है, जिसके बाद कुछ स्कूलों में हेडमास्टर द्वारा खुद पेपर बनाकर प्रिंट कराने की बात कही गई है, लेकिन प्रिंट कराने के लिए पैसे नहीं दिए जाने के कारण प्रश्नपत्र की समस्या का सामना छात्रों को करना पड़ रहा है। कुछ स्कूलों में तो प्रश्नपत्र बोर्ड पर लिखकर छात्रों को इससे ही हल करने की बात कही जा रही है। सिर्फ आठवीं और ९वीं के छात्रों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस संदर्भ में मनपा शिक्षा अधिकारी राजेश कंकाल ने बताया कि किसी भी स्कूल में प्रश्नपत्र कमी की जानकारी हमारे पास नहीं है। प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी हेडमास्टर की है, लेकिन इस तरह किसी स्कूल में हो रहा होगा तो कार्रवाई की जाएगी।





Users Today : 50
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 436
Users Last 30 days : 913
Users This Month : 397
Users This Year : 9347
Total Users : 70554
Views Today : 59
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 598
Views Last 30 days : 1184
Views This Month : 543
Views This Year : 10580
Total views : 106603
Who's Online : 0


