Home Crime माटुंगा पुलिस ठाणे के अंतरगत सार्वजनिक स्थल पर खुलेआम चलाया जा रहा...

माटुंगा पुलिस ठाणे के अंतरगत सार्वजनिक स्थल पर खुलेआम चलाया जा रहा है मटके का काला बाजार

61
0

मुंबई : मुंबई पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था चाक चौबंद किए जाने का दवा अक्सर किया जाता है, लेकिन कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के काले कारनामे की वजह से पूरे पुलिस विभाग को बदनामी झेलनी पड़ती है। क्षेत्र में गैर कानूनी धंधे पर जहां पुलिस व संबंधित विभाग कार्रवाई कर बंद करने का काम करती है वही कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की सह पर गैर कानूनी धंधे करने वालों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वे बेखौफ अपने धंधे को अंजाम दे रहे हैं। और लोगों की गाढी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं जिससे कई लोग अपने घर परिवार का भरण पोषण नहीं कर पाते और मानसिक तनाव में कई अपराधीक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। इसी तरह का एक वाकया दादर पश्चिम में मटका जुगाड़ चलने वाले कारोबारी का है जिसका हौसला इतना बुलंद है कि वह अपने इस काले कारनामे को खुली सड़क पर अंजाम देते हुए नजर आते हैं और उन्हें कायदा कानून, पुलिस प्रशासन किसी का कोई भय नजर नहीं आता।
जानकारी के मुताबिक नीता ट्रेवल्स के सामने डॉ. बी.ए.रोड दादर पश्चिम में खुले आम सार्वजनिक स्थल में मटके का काला बाजार चलाया जा रहा है जिस की शिकयत मुंबईकर विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष ने
डी.सी.पि.परिमंडल ४ माटूंगा विभाग को व्हाट्सप के माध्यम से की है और मुंबई पुलिस को शोशियल अप्प ट्वीटर के माध्यम से की है देखने वाली बात ये है की अब कार्रवाई कब होगी? क्या ये काला बाजार बंद होगा ?