मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। लगभग दो दर्जन पुलिस अधीक्षक (एसपी), उपायुक्त स्तर के अधिकारियों और आईपीएस प्रोबेशनरों का तबादला कर दिया। राज्य गृह विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेशों के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राज तिलक रोशन को मुंबई में महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय में सहायक महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) के रूप में स्थानांतरित किया गया है। मुंबई में बतौर डीएसपी कार्यरत आईपीएस अधिकारी तेजस्वी सातपुते को पुणे शहर में स्थानांतरित किया गया है।
इसी तरह, पुणे शहर में डीसीपी रहे संदीप सिंह गिल को उसी जिले में एसपी (पुणे ग्रामीण) के रूप में स्थानांतरित किया गया है। वह पंकज देशमुख का स्थान लेंगे, जिन्हें मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया है। ठाणे शहर में डीसीपी रहे सुधाकर पठारे को मुंबई पुलिस में, नागपुर में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के प्रिंसिपल डीसीपी लक्ष्मीकांत पाटिल को एसपी (साइबर), मध्य महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में डीसीपी रोहिदास पवार को पुणे में डीआईजी (सरकारी रेलवे पुलिस) के रूप में तैनात किया गया है। आदेशों में कहा गया है कि उनके अलावा, आठ आईपीएस प्रोबेशनरों को उप-विभागीय पुलिस अधिकारियों के रूप में विभिन्न जिलों में स्थानांतरित किया गया है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


