Home Crime ठाणे- गणेश प्रतिमा बेचने वाली दुठाणे- गणेश प्रतिमा बेचने वाली दुकान में...

ठाणे- गणेश प्रतिमा बेचने वाली दुठाणे- गणेश प्रतिमा बेचने वाली दुकान में तोड़फोड़

11
0

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दुकान में एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर गणेश प्रतिमाओं के साथ तोड़फोड़ की और कई उपकरण चुरा लिए। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना भिवंडी शहर के पद्म नगर इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ की घटना सामने आई।
जिसके बाद गुस्साई भीड़ दुकान के पास जमा हो गई और उपद्रवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया। भिवंडी पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।