Home Crime पुलिस और CBI अधिकारी बनकर जालसाजों ने महिला से ठगे 3.04 करोड़...

पुलिस और CBI अधिकारी बनकर जालसाजों ने महिला से ठगे 3.04 करोड़ रुपये

22
0

ठाणे : साइबर जालसाजों ने मुंबई पुलिस और सीबीआई के अधिकारी बनकर एक 61 वर्षीय महिला से 3.04 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने बताया कि पिछले दो महीनों में, ठाणे निवासी महिला से ऐसे व्यक्तियों ने संपर्क किया, जिन्होंने खुद को एक कूरियर फर्म, मुंबई पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का अधिकारी बताया। जिसके बाद महिला से कहा गया कि उसके बैंक खातों में ‘संदिग्ध गतिविधि’ की जांच की जरूरत है और उसे पांच ऑनलाइन लेनदेन के जरिए 3.04 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने मामले में बताया कि ठगे जाने का एहसास होने के बाद महिला ने शुक्रवार को ठाणे नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, फिलहाल मामले की जांच चल रही है।