मुंबई, मुंबई में डेंगू के डंक से लोग परेशान हो रहे हैं। बीते १९ दिनों में डेंगू से २२ मरीज पीड़ित शहर में पाए गए हैं। डेंगू के अलावा स्वाइन फ्लू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मौसमी बीमारियां भी सिर उठाने लगी हैं। मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
बता दें कि हर साल मानसून की शुरुआत से ही मौसमी बीमारियां तेजी से बढ़ने लगती हैं, जिसे कई तरह की उपाय योजनाएं चला कर स्वास्थ्य विभाग नियंत्रित करता है। हालांकि इस साल शहर और उपनगरों में बारिश अनुमान के मुताबिक नहीं हो रही है। इसके बावजूद डेंगू समेत कई मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीज इलाज के लिए अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। मनपा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मई में डेंगू के ३४ मरीज मिले थे, जबकि एक से १९ जून के दौरान डेंगू के २२ मामले सामने आए हैं। इस बीच इस महीने के तीन सप्ताह में स्वाइन फ्लू के दो और चिकनगुनिया का एक मामला भी सामने आया है।
चिकित्सकों ने कहा कि आवासीय क्षेत्रों के आसपास रखे ड्रमों, बर्तनों अथवा टायरों में पानी के अनावश्यक संचय से बचना आवश्यक है। घरेलू कामों में इस्तेमाल होनेवाले पानी को भी ढक कर रखना चाहिए। अपने आस-पास साफ-सफाई रखें। साथ ही बुखार आने पर रक्त परीक्षण कराएं। मनपा की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मंगला गोमारे ने कहा कि वार्डों में लक्षणों की जानकारी, शिक्षा और संचार (आईईसी) के साथ सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। दैनिक रोग निगरानी, शीघ्र निदान व उपचार और तत्काल नियंत्रण उपायों के कार्यान्वयन जैसी गतिविधियां शुरू की गई हैं।





Users Today : 50
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 436
Users Last 30 days : 913
Users This Month : 397
Users This Year : 9347
Total Users : 70554
Views Today : 59
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 598
Views Last 30 days : 1184
Views This Month : 543
Views This Year : 10580
Total views : 106603
Who's Online : 0


